लाइव न्यूज़ :

साठ के दशक में चंबल के दस्यु सरगना रहे मोहर सिंह गुर्जर का निधन, जानें जीवन से जुड़ी खास बातें

By भाषा | Updated: May 5, 2020 20:54 IST

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, गुर्जर ने 1955 में एक संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और दस्यु बन गये।

Open in App
ठळक मुद्देउन पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस रिकार्ड में दस्यु सरगना के खिलाफ 315 अपराध दर्ज थे। गुर्जर 85 हत्याओं के आरोपी भी थे। 

भिंड: पूर्व दस्यु सरगना मोहर सिंह गुर्जर का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनके दो बेटे और एक पुत्री हैं जबकि उनकी पत्नी का एक वर्ष पहले निधन हो चुका है। गुर्जर के भतीजे इंद्रभान सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मेहगांव स्थित निवास पर लम्बी बीमारी से बाद मंगलवार की सुबह नौ बजे उनका देहांत हो गया। मेहगांव में ही आज शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, गुर्जर ने 1955 में एक संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी और दस्यु बन गये। उसके बाद मोहर सिंह चंबल के बीहड़ों में रहने वाले खूंखार दस्यु माधो सिंह के गिरोह में शामिल हो गए।

इंद्रभान ने बताया कि 1972 में जौरा के गांधी मैदान में जयप्रकाश नारायण की मौजूदगी में मोहर सिंह ने कई बागियों के साथ हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने बताया कि गुर्जर 1995 में मेहगांव नगर पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष भी चुने गये थे।

पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने बताया कि 60 के दशक में मोहर सिंह का दस्यु के तौर पर खासा प्रभाव था। उन पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस रिकार्ड में दस्यु सरगना के खिलाफ 315 अपराध दर्ज थे। गुर्जर 85 हत्याओं के आरोपी भी थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष