लाइव न्यूज़ :

चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारतीय कॉमिक्स पुस्तक के किरदार चाचा चौधरी को गंगा और अन्य नदियों के प्रति बच्चों में आचरणगत बदलाव लाने के उद्देश्य से सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने कॉमिक्स , ई-कॉमिक्स और एनीमेटेड वीडियो बनाने एवं वितरित करने के लिए डायमंड टूंस के साथ हाथ मिलाया है। दरअसल इस मिशन में जनसंपर्क के तहत किशोरों और युवाओं पर बल दिया जा रहा है जो बदलाव के वाहक (प्रेरक तत्व) हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार, (इन कॉमिक्स , ई-कॉमिक्स और एनीमेटेड वीडियो की) सामग्री इस उद्देश्य से तैयार की जाएगी जिससे बच्चों में गंगा एवं अन्य नदियों के प्रति व्यवहारगत बदलाव आए ।

एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उसकी 37 वीं कार्यकारिणी बैठक में चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार की अहम परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?