लाइव न्यूज़ :

75 रुपये का सिक्का...नए संसद भवन के उद्घाटन मौके पर सरकार करेगी जारी, जानिए इसके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: May 26, 2023 09:11 IST

केंद्र सरकार 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी करने जा रही है। नए संसद भवन के उद्घाटन और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह विशेष सिक्का जारी किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्र सरकार नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी करेगी। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। यह सिक्का भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने की वजह से भी बेहद विशेष होगा। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का 'सिंह' निर्मित होगा, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। इसके बाईं ओर देवनागरी लिपि में 'भारत' और दाईं ओर अंग्रेजी में 'इंडिया' शब्द लिखा होगा।

सिक्के में रुपये का चिन्ह भी बना होगा और नीचे अंकों में 75 लिखा होगा। सिक्के का दूसरी ओर संसद परिसर की तस्वीर नजर आएगी। चित्र के ऊपरी हिस्से में 'संसद संकुल' शब्द देवनागरी लिपि में और निचले हिस्से में अंग्रेजी में 'पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स' लिखा जाएगा। सिक्का 44 मिलीमीटर के व्यास के साथ आकार में गोलाकार होगा। 35 ग्राम का सिक्का चार-भाग मिश्र धातु से बनाया जाएगा, जिसमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकेल और 5% जस्ता शामिल है।

बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समारोह में 25 दलों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, कम से कम 20 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वामपंथी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित अन्य ने घोषणा की है कि वे उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे।

नए संसद भवन का उद्घाटन: हवन और प्रार्थना से होगी शुरुआत

नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को सुबह हवन और विभिन्न धर्मों की प्रार्थना के साथ शुरू होगा जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब सात बजे नए भवन के बाहर संसद परिसर में हवन होगा जहां शैव संप्रदाय के महायाजक औपचारिक राजदंड ‘सेंगोल’ मोदी को सौंपेंगे। सेंगोल को नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा। 

नए संसद भवन के उद्घाटन का मुख्य समारोह रविवार दोपहर प्रधानमंत्री, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और अन्य की उपस्थिति में शुरू होने की संभावना है।  त्रिकोणीय आकार के चार मंजिला संसद भवन का निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है।

टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया