लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: केंद्र सरकार ने वायुसेना को अलर्ट पर रखा, एयरलिफ्ट किए जाएंगे सीआरपीएफ जवान

By एएनआई | Updated: August 2, 2019 15:08 IST

केंद्र सरकार ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए जम्मू कश्मीर में भारी मात्रा में सेना की तैनाती किये जाने का फैसला किया है। दैश के विभिन्न हिस्सों से मिलिट्री और पैरामिलिट्री की टुकड़ियों को द्वारा घाटी में लाया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने इंडियन एयर फोर्स के मालवाहक विमान C-17 को काम पर लगा दिया गया है। सरकार ने सेना, वायुसेना के साथ नौसेना को भी जम्मू कश्मीर में अलर्ट पर रखा है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की आशंका है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते केंद्र सरकार ने इंडियन एयर फोर्स के विमान C-17 ग्लोबमास्टर भारी मालवाहक को कश्मीर में काम पे लगा दिया गया है। बाकी कई विमान देश के विभिन्न हिस्सों से CRPF, SSB और ITBP के जवानों को कश्मीर पहुंचाने का काम करेंगें। खबरों के अनुसार सेना की अतिरिक्त तैनाती को देखते हुए केंद्र सरकार ने नौसेना को भी घाटी में रेड अलर्ट जारी किया है।

गुरूवार (2 अगस्त) को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर पहुंचकर घाटी पर तैनाती सेना की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से घाटी में आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली थी जिस के बाद यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है।

आतंकी हमले की आशंका को  देखते हुए भारी मात्रा में सेना की तैनाती किये जाने के सरकार के फैसले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों जैसे असम, उत्तर प्रदेश, बिहार से मिलिट्री और पैरामिलिट्री की टुकड़ियों को नौसेना द्वारा घाटी में लाया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने हाल ही में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 100 कंपनियों को तौनाती के आदेश दिए थे। यह आदेश पहले से मौजूद सेना को मजबूती प्रदान करने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिया गया है।

इन 100 कंपनियों में से 50 केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, 30 सशस्त्र सीमा बल, 10 सीमा सुरक्षा बल और 10 भारत तिब्बती पुलिस बल की टुकड़ियां हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तानी सेना के सहयोग से कुछ आतंकी संगठन भारत मे हमले की साज़िश कर रहे हैं। जाँच एजेंसियों की इस खबर के बाद ही सरकार ने तेज़ी से सेना की तैनाती का आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक घाटी में पंचायत चुनाव के सफल आयोजन के बाद ही आतंकी संगठनों ने सेना पर हमले की साज़िश रची है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल लगातार सुरक्षा और जाँच एजेंसियों के संपर्क में हैं और जम्मू कश्मीर में होने वाली हर गतिविधि पर नज़र बनाये हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया