लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह और गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाये जाने पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा ने कहा- फैसले में कोई राजनीति नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 13:49 IST

राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने का मुद्दा उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया।

Open in App
ठळक मुद्दे'गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला राजनीति नहीं'राज्य सभा में जेपी नड्डा ने कहा- तय प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत गृह मंत्रालय से फैसला लिया गया

केंद्र सरकार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा हटाने को लेकर कहा है कि इसमें 'कुछ भी राजनीतिक' नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि फैसला गृह मंत्रालय की ओर से लिया गया और पूर्व में निर्धारित नियमों और अनुभव के आधार पर सेट पैटर्न के लिहाज से ही लिया गया।

जेपी नड्डी ने गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटानो के लेकर कांग्रेस की ओर से किये जा रहे हंगामे और शोरगुल के बीच कहा, 'इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है। गृह मंत्रालय का पहले से तय पैटर्न है और एक प्रोटोकॉल है। ये नताओं द्वारा नहीं किया जाता बल्कि गृह मंत्रालय करता है। खतरे को देखते हुए सुरक्षा दी जाती है या हटाई जाती है।' 

इससे पहले राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने का मुद्दा उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि नेताओं की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि खतरों को देखते हुए चारों नेताओं की एसपीजी सुरक्षा बहाल की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और उसे दलगत भावना से उठकर काम करना चाहिए। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि ऐसे फैसले गृह मंत्रालय की एक विशेष समिति खतरों की आशंका पर गौर करते हुए करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को लिट्टे से खतरा था लेकिन अब लिट्टे समाप्त हो गया है। स्वामी ने कहा कि इसके अलावा जिनकी सुरक्षा की बात की जा रही है, उन्होंने खुद ही राजीव गांधी के हत्यारों की सजा कम किए जाने की अपील की और जेल में जाकर मुलाकात तक की। 

हालांकि सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वामी को टोकते हुए राजीव गांधी के हत्यारों से जुड़े मुद्दे को इस विषय में नहीं उठाने को कहा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जेपी नड्डाराज्य सभासंसद शीतकालीन सत्रसोनिया गाँधीराहुल गांधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस