लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को मिल सकती है मोबाइल इस्तेमाल की इजाजत, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

By भाषा | Updated: August 2, 2020 18:55 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्मार्ट फोन और टैबलेट के इस्तेमाल की इजाजत दी जा सकती है, क्योंकि केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से ऐसा करने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने राज्यों से कहा है कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमितों को स्मार्ट फोन और टैबलेट के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए।ताकि वे अपने परिवार और मित्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकें और इससे मरीजों को मानसिक तौर पर मदद मिलेगी।

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस संक्रमितों को स्मार्ट फोन और टैबलेट के इस्तेमाल की इजाजत दी जाए ताकि वे अपने परिवार और मित्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकें और इससे मरीजों को मानसिक तौर पर मदद मिलेगी। वैसे तो अस्पतालों में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति है लेकिन मरीजों के परिजन द्वारा शिकायत मिलने पर इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएचएस)डॉ राजीव गर्ग ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रधान सचिवों को पत्र लिख कर कहा कि यंत्रों को संक्रमण मुक्त करने और मरीजों और परिवारों के बीच संपर्क के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने के वास्ते अस्पताल उचित नियम बना सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के कोविड-19वार्ड तथा आईसीयू में भर्ती मरीजों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों का प्रशासनिक तथा चिकित्सकीय दलों को ध्यान रखना चाहिए। यह पत्र 29 जुलाई को जारी हुआ। जिसमें कहा गया,‘‘समाज से संपर्क मरीज को शांत रख सकता है और उसे चिकित्सा दे रहे दल के मनोवैज्ञानिक सहयोग को भी बढ़ा सकता है। कृपया सभी को निर्देश दें कि वे रोगी क्षेत्र में स्मार्टफोन और टैबलेट रखने की अनुमति दें ताकि मरीज अपने परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकें।’’

गर्ग ने कहा,‘‘हालांकि वार्डों में मोबाइल फोन रखने की अनुमति है जिससे मरीज अपने परिवार के साथ संपर्क में रह सकें लेकिन हमें कुछ राज्यों से मरीजों के परिवारों से प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं कि अस्पताल प्रशासन मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दे रहे हैं और इसकी वजह से वे मरीज के संपर्क में नहीं रह पा रहे हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष