लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय टीम ने पुडुचेरी में बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए गांवों का दौरा किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 14:49 IST

Open in App

पुडुचेरी, 23 नवंबर गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई एक अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने पुडुचेरी में बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए गांवों का मंगलवार को दौरा किया।

मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने तटीय गांवों का दौरा भी किया और यहां का दो दिवसीय दौरा संपन्न कर टीम पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के लिए रवाना हो गई।

पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष आर. सेल्वम ने टीम को मानवेली क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ के कारण हुई अभूतपूर्व क्षति के बारे में विस्तार से बताया। पुडुचेरी जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग और उपायुक्त एम. कंडासामी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी टीम के दौरे पर उसके साथ मौजूद थे तथा उन्होंने हालिया बारिश की वजह से समाज के विभिन्न वर्गों को हुई समस्याओं के बारे में बताया।

सोमवार को टीम के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने घोषणा की थी कि लाल या पीले रंग के राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति परिवार बाढ़ राहत के रूप में 5,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से भारी बारिश हो रही है और इससे खेतों, मकानों तथा झुग्गियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब