लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृहसचिव, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ ऑनलाइन बैठक कर सकते हैं

By भाषा | Updated: December 18, 2020 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीरेंद्र द्वारा राष्ट्रीय राजधानी आने में असमर्थता जताने के बाद केंद्रीय मुख्य सचिव अजय कुमार भल्ला शुक्रवार की शाम को उनके साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारियों को नए सिरे से पत्र भेजा और दिल्ली आकर शुक्रवार शाम पांच बजे गृह सचिव के साथ बैठक करने को कहा।

हालांकि, दोनों अधिकारियों ने संदेश दिया कि मौजूदा परिस्थितियों में वे दिल्ली की यात्रा नहीं कर सकते हैं और वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक करने की पेशकश की।

अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक करने की पेशकश पर विचार कर रहा है और यह बैठक शाम को हो सकती है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अगर बैठक होती है तो दोनों अधिकारियों से पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे जाएंगे, इसके साथ ही यह बताने को कहा जाएगा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और अन्य अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

गौरतलब है कि 11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मिली रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव और डीजीपी को 14 दिसंबर को तलब किया था।

केंद्र ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय बंगाल दौरे के दौरान 10 दिसंबर को डायमंड हार्बर पर उनके काफिले पर हुए हमले और पथराव के बाद धनखड़ से रिपोर्ट तलब की थी।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच गतिरोध चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो