लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का फैसलाः जम्मू-कश्मीर से 10,000 जवानों की तत्काल वापसी का आदेश, जानिए मामला

By भाषा | Updated: August 19, 2020 20:51 IST

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उनकी वापसी हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती की समीक्षा की, जिसके बाद फैसला लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय ने इससे पहले मई में केंद्रशासित प्रदेश से सीएपीएफ की करीब 10 कंपनियों को वापस बुलाया था।दिल्ली और अन्य स्थानों पर भेजने का बंदोबस्त करने को कहा गया है। सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। पिछले साल भेजी गयी इन इकाइयों को पूरी तरह जरूरी आराम देकर और प्रशिक्षण प्रदान कर वापस भेजा जा सकता है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से अर्द्धसैनिक बलों के करीब 10,000 जवानों की तत्काल वापसी का आदेश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के बाद अतिरिक्त जवानों को वहां भेजा गया था। तब से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उनकी वापसी हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती की समीक्षा की, जिसके बाद फैसला लिया गया।

गृह मंत्रालय ने इससे पहले मई में केंद्रशासित प्रदेश से सीएपीएफ की करीब 10 कंपनियों को वापस बुलाया था। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में 72 ऐसी इकाइयों को वापस बुलाया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बुधवार को सीएपीएफ की कुल 100 कंपनियों की तत्काल वापसी का आदेश दिया गया है और उन्हें देश में उनके बेस में भेजने को कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कुल 40 कंपनियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 20-20 कंपनियों को इस सप्ताह तक जम्मू कश्मीर से वापस बुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ से इन इकाइयों को हवाई मार्ग से दिल्ली और अन्य स्थानों पर भेजने का बंदोबस्त करने को कहा गया है। सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। सीएपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जिन इकाइयों को वापस बुलाया जा रहा है, वे जम्मू और श्रीनगर दोनों जगह तैनात हैं। ऐसा महसूस किया गया कि केंद्रशासित प्रदेश में आतंकवाद और उग्रवाद निरोधक तंत्र पूरी तरह मजबूत है और पिछले साल भेजी गयी इन इकाइयों को पूरी तरह जरूरी आराम देकर और प्रशिक्षण प्रदान कर वापस भेजा जा सकता है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयनरेंद्र मोदीधारा ३७०अमित शाहसीआरपीएफमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम