लाइव न्यूज़ :

अधिकतम लोगों के टीकाकरण का प्रबंध करे केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:12 IST

Open in App

जयपुर, सात मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में भयावह स्थिति पैदा हो गई है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द देश की अधिकतम जनसंख्या के टीकाकरण का प्रबंध करना चाहिए। इसके साथ ही गहलोत ने संक्रमित मरीजों की संख्या के आधार पर ऑक्सीजन, दवाइयों व अन्य सभी जरूरी वस्तुओं का वितरण करने की भी मांग दोहराई।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में भयावह स्थिति पैदा हो गयी है। मौजूदा हालात में लगता है कि जब तक अधिक से अधिक संख्या में लोगों को टीका नहीं लगाया जाएग तब तक इस संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द देश की अधिकतम जनसंख्या को टीके लगाने का प्रबंध करना चाहिए, इसके लिए आवश्यकतानुसार टीके आयात किए जा सकते हैं या फिर उनका उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

संक्रमित मरीजों की संख्या के बाधा पर राज्यों को संसाधन आवंटन की अपील करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘मैं केन्द्र सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि सभी राज्यों को संक्रमित मरीजों की संख्या के आधार पर ऑक्सीजन, दवाइयों व अन्य सभी जरूरी वस्तुओं का वितरण किया जाना उचित रहेगा। अन्यथा सभी राज्यों की शिकायत बनी रहेगी व यह हाहाकार की स्थिति कभी खत्म नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान एक बड़ा राज्य है। यहां संक्रमितों की संख्या के आधार पर ऑक्सीजन व दवाइयों का आवंटन अत्यन्त जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि इस विषय में भारत सरकार यथाशीघ्र फैसला लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह