लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय अधिकारियों का छह साल से प्रमोशन अटका, मंत्रालयों में 30 फीसदी पद खाली, अधिकारियों ने कार्मिक विभाग से लगाई गुहार

By विशाल कुमार | Updated: January 27, 2022 09:40 IST

पिछले सप्ताह ट्विटर पर मुद्दे को उठाकर सीएसएस फोरम ने इस मामले में सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश भी की थी। सरकारी अधिकारियों के संघ सीएसएस फोरम के अनुसार, अनुभाग अधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव रैंक के 6,210 अधिकारी हैं, जिनमें से 1,839 पद खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मध्यम से वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर करीब 30 फीसदी पद खाली हैं।कर्मचारियों ने पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए डीओपीटी में याचिका दायर की है।पिछले सप्ताह ट्विटर पर मुद्दे को उठाकर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश भी की थी।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार पिछले छह सालों से केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीसीएस) के अधिकारियों की पदोन्नति पर कुंडली मारकर बैठी है जिसके कारण केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मध्यम से वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर करीब 30 फीसदी पद खाली हैं।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में याचिका दायर की है क्योंकि इन वर्षों में कई अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, जो बढ़े हुए वेतन और पेंशन लाभों से वंचित हैं।

पिछले सप्ताह ट्विटर पर मुद्दे को उठाकर सीएसएस फोरम ने इस मामले में सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश भी की थी। सरकारी अधिकारियों के संघ सीएसएस फोरम के अनुसार, अनुभाग अधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव रैंक के 6,210 अधिकारी हैं, जिनमें से 1,839 पद खाली हैं।

सीएसएस के एक अधिकारी ने कहा कि लंबित अदालती मामलों के कारण पदोन्नति अटकी हुई है। अक्टूबर 2021 में, सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को पदोन्नति में आरक्षण देने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

अधिकारी ने कहा कि डीओपीटी ने 2020 से एड हॉक पर 2,770 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। 1,800 से अधिक रिक्तियां हैं जिन्हें तत्काल आधार पर पदोन्नति के माध्यम से भरने की आवश्यकता है क्योंकि 4,400 अधिकारियों में से 60 फीसदी से अधिक एड हॉक पदोन्नति पर काम कर रहे हैं।

टॅग्स :Central Governmentमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम