लाइव न्यूज़ :

CJI की टिप्पणी के बाद एक्शन में सीबीआई, जजों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर 5 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2021 15:52 IST

निचली अदालतों के जजों ने इस मामले में शिकायत की थी. लेकिन कार्रवाई न होने पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमण की ओर से इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए टिप्पणी की गई थी.

Open in App

सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में सीबीआई ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले निचली अदालतों के जजों ने इस मामले में शिकायत की थी. लेकिन कार्रवाई न होने पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमण की ओर से इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए टिप्पणी की गई थी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की नाराजगी के दो दिन बाद सीबीआई ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

बता दें कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमण ने धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत पर स्वतः संज्ञान लेते हुए की गई सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की थी. उन्होंने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि जांच एजेंसी बिल्कुल भी न्यायपालिका की मदद नहीं कर रही है. इस टिप्पणी के बाद रविवार को सीबीआई ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जजों खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

बता दें कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि, सीबीआई ने कुछ नहीं किया. हमें उम्मीद थी कि सीबीआई के बर्ताव में कुछ बदलाव होगा लेकिन कुछ नहीं बदला. माफ कीजिएगा, लेकिन यह स्थिति है. जब जज सीबीआई और आईबी से खुद को मिल रही धमकियों की शिकायत करते हैं, वे मदद नहीं करते.'

गौरतलब है कि बीते दिनों झारखंड के धनबाद में जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद को मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने कथित तौर पर  इरादतन टक्कर मार दी थी. आनन-फानन में जज उत्तम आनंद को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इसमें साजिश की आशंका जताई गई थी.  

 

टॅग्स :एन वेंकट रमणसुप्रीम कोर्टसीबीआईआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत