लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी रोकने की जिम्मेदारी केंद्र की : केरल के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि सोने की तस्करी के रैकेट पर नकेल कसने का अधिकार और जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र और उसकी एजेंसियों के पास है और राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने राज्य विधानसभा में शून्यकाल में बताया कि सीमाशुल्क और हवाईअड्डा सुरक्षा राज्य के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। विजयन कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ द्वारा पेश स्थगन प्रस्ताव का जवाब दे रहे है। प्रस्ताव में सोने की तस्करी के एक मामले में गड़बड़ी करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है, जिसमें सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के स्थानीय नेता कथित तौर पर शामिल हैं।

करीपुर सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी के दोस्त रमीज के सी की मौत पर विपक्ष ने संदेह जताया है। मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सीमा शुल्क विभाग द्वारा बुलाए जाने के तुरंत बाद सड़क दुर्घटना के बाद अर्जुन अयंकी की मौत हो गई थी।

अयंकी की मौत को ‘‘रहस्यमय’’ बताने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, चिकित्सा रिपोर्ट में दुर्घटना में सिर और पसलियों में गंभीर चोट के कारण उनकी जान जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना में मौत का मामला प्रतीत होता है। बिना हेलमेट पहने बाइकसवार रमीज ने लापरवाही से अपने वाहन को मोड़ा और अयंकी की कार में टक्कर मार दी।

हवाईअड्डों के जरिए सोने के अवैध हस्तांतरण में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की कथित संलिप्तता पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि सीमा शुल्क केंद्र का विषय है। विजयन ने विपक्ष को याद दिलाया, ‘‘केंद्र सरकार के पास सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना हवाईअड्डों से वस्तुओं के हस्तांतरण को रोकने का पूरा अधिकार और जिम्मेदारी है। सीमा शुल्क संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची के अंतर्गत आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो