लाइव न्यूज़ :

केंद्र आंदोलन का अपराधिकरण करने का प्रयास कर रहा है : एनएससीएन (आईएम)

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:40 IST

Open in App

कोहिमा, 24 जून केंद्र सरकार द्वारा यह स्पष्ट किये जाने के बाद कि वह राजनीतिक समूहों द्वारा अवैध तरीके से कर संग्रह के किसी भी प्रयास को जबरन वसूली के रूप में देखती है, नगालैंड के एनएससीएन (आईएम) ने आरोप लगाया कि सरकार उसके कराधान के अधिकारों पर सवाल उठाकर ‘‘नगा राजनीतिक आंदोलन’’ को आपराधिक रंग देने का प्रयास कर रही है।

नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड इसाक-मुइवाह (एनएससीएन-आईएम) ने कहा कि ‘‘न्यूनतम कराधान’’ की उसकी नीति जारी रहेगी। अपनी कर प्रणाली के विरोध में इस बयान के लिए एनएससीएन-आईएम ने नगा शांति वार्ता के लिए केंद्रीय वार्ताकार गुरमीत सिंह और राज्यपाल आरएन रवि पर आरोप लगाया।

एनएससीएन (आईएम) ने यहां बुधवार रात को एक बयान जारी कर कहा, ‘‘एनएससीएन के कराधान के अधिकार पर सवाल उठाकर नगा राजनीतिक आंदोलन का अपराधीकरण करना नगालैंड के राज्यपाल को शोभा नहीं देता है। आश्चर्य है कि यह भारत-नगा राजनीतिक वार्ता के 23 साल से अधिक समय बाद आया है।’’

यह बयान केंद्र सरकार की उस घोषणा के जवाब में था जिसमें कहा गया था कि नगा सशस्त्र संगठन द्वारा यह दावा करना कि उसे लोगों से कर लेने का अधिकार दिया गया है, यह गलत है और कराधान का अधिकार सिर्फ केंद्र एवं राज्य सरकारों का संप्रभु विशेषाधिकार है।

संगठन ने दावा किया है कि कराधान की उसकी नीति की जड़ें नगा प्रतिरोध आंदोलन के इतिहास तक जाती हैं और कर संग्रहण नगा राजनीतिक अस्तित्व का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, ‘‘ एनएससीएन नगा लोगों के राजनीतिक आंदोलन को सहयोग के लिए कर संग्रहण करता है जिसकी शुरूआत 1929 में हुई थी। और यह ब्रिटिश राज से भारत के आजादी हासिल करने से भी पहले की बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?