लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के लिये केंद्र ने केरल को 267 करोड रुपये दिये : मांडविया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:43 IST

Open in App

केरल में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिये एक दल के साथ सोमवार को यहां पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिये केंद्र सरकार ने राज्य को 267.35 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन एवं स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के साथ मुलाकात के बाद मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘267.35 करोड़ रुपये के अलावा राज्य के प्रत्येक जिले में दवाइयों का भंडार बनाने के लिये अतिरिक्त एक - एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने केरल सरकार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, जिसमें टीकों की खुराक उपलब्ध कराना भी शामिल है । मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘केरल में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी एवं स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज जी एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ गहन बैठक हुयी ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने आपात कोविड रिस्पॉंस पैकेज-2 के तहत केरल को 267.35 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं । इससे राज्य को स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा तथा प्रभावी रूप से कोविड-19 का प्रबंधन करने में सफलता मिलेगी ।’’ उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार केरल के हर जिले में टेलीमेडिसिन सुविधाओं को पूरा करने वाले उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण सुनिश्चित करेगी। बच्चों के स्वास्थ्य को तवज्जो देते हुये प्रदेश के प्रत्येक जिला अस्पताल में ‘पीडियाट्रिक आईसीयू’ की स्थापना की जायेगी जहां दस किलो लीटर तरल ऑक्सीजन के भंडारण की क्षमता के लिये टैंक भी बनाए जाएंगे ।’’ इससे पहले राज्य सरकार ने बयान जारी कर बताया कि मांडविया ने प्रदेश की वाम मोर्चा सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये उठाये गये के कदमों की सराहना की ।बयान में कहा गया कि उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को शानदार बताया और केरल के लिये अधिक टीकों की उपलब्धता का आश्वासन दिया । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में टीकों के बहुत कम बर्बाद होने की सराहना की और कहा कि खुराक देने में प्रदेश ने एक उदाहरण पेश किया है।बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी कहा कि टीकाकरण में केरल राष्ट्रीय औसत से आगे है और मृत्यु दर यहां कम है । मांडविया और केंद्रीय दल ने ऐसे समय केरल का दौरा किया है जब देश भर में आने वाले नये मामलों में आधे से अधिक केरल से आ रहे हैं । केरल में रविवार को कोविड-19 के 18,582 नये मरीज सामने आये जबकि देश भर में रविवार को संक्रमण के कुल 32,937 नये मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर