लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने ईंधन पर उपकर के जरिए महाराष्ट्र सरकार से 30,000 करोड़ रु वसूले: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:23 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने पिछले सात महीनों में ईंधन पर लगाए गए उपकर के जरिए राज्य सरकार से 30,000 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर विभिन्न रूपों में उपकर लगाया है, जो 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर के बीच 30,000 करोड़ रुपये रहा है।

पटोले ने दावा किया, “केंद्र सरकार ने महीनों तक जीएसटी छूट को रोककर महाराष्ट्र सरकार को पहला झटका दिया था। वित्तीय संकट को और गंभीर करने के लिए केंद्र ने ईंधन पर विभिन्न रूपों में उपकर लगाया। इसने राज्य में पेट्रोल और डीजल की बिक्री से राज्य सरकार की कमाई को कम करने के लिए विभिन्न कानूनी साधनों और प्रशासनिक खामियों का इस्तेमाल किया है।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र ने उपचुनावों में झटका मिलने के बाद ही पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी।

पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्य में ईंधन की कीमतों में कुछ कटौती करने के तरीके तलाशने के बारे में अपनी मांग से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पहले ही मूल्य वर्धित कर (वैट) में इसी तरह की कटौती कर चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “चूंकि मुख्यमंत्री सर्जरी के बाद अभी आराम कर रहे हैं, इसलिये हम कुछ दिनों तक इंतजार करेंगे। हम उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और अपनी मांग के बारे में उन्हें सूचित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब