लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने आंध्र प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:23 IST

Open in App

केंद्र ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ लंबे समय से लंबित केंद्र-राज्य समन्वय वाले मुद्दों, खासतौर पर आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून-2014 में सूचीबद्ध मुद्दों पर चर्चा के लिए छह सितंबर को बैठक बुलाई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय ने राज्य सरकार को सूचित किया कि इस्पात, जल संसाधन, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, नागरिक उड्डयन, पर्यावरण और वन, उद्योग एवं आतंरिक कारोबार व रक्षा अनुसंधान एवं विकास से संबंधित विभागों के मुद्दों की समीक्षा सोमवार को अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाएगी। आंध्र प्रदेश का विभाजन करने के बाद सात साल का समय बीत चुका है लेकिन अधिनियम में किए गए कई प्रमुख वादे अबतक पूरे नहीं किए गए हैं। इनमें कडपा जिले में इस्पात कारखाना लगाना और काकीनाडा में ग्रीनफील्ड खनिज तेल शोधन संयंत्र और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रमुख है। ये दो उन 13 मुद्दों में शामिल हैं, जिनकी सोमवार की बैठक में समीक्षा की जाएगी। शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘पहली बार केंद्र सरकार लंबित मुद्दों पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय आधिकारिक बैठक करने जा रही है। उम्मीद है कि कम से कम अब इसपर कुछ सामने आएगा।’’ रोचक तथ्य है कि राज्य में नया बंदरगाह स्थापित करने का मुद्दा सोमवार की बैठक की कार्यसूची में शामिल नहीं है जबकि अधिनियम में इस संबंध में वादा किया गया था। कैबिनेट सचिवालय के पत्र के मुताबिक, पोलावरम बहुद्देशीय परियोजना पर पड़ोसी राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जन सुनवाई करना, परियोजना पर रोक संबंधी आदेश को रद्द करना, विशाखापत्तनम में पेट्रोलियम विश्वविद्यालय स्थापित करना, विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक गलियारा, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और तिरुपति हवाई अड्डे का विस्तार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना संबंधी कुछ मुद्दे हैं, जिनकी समीक्षा सोमवार की बैठक में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी