लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए विशेष ट्रेन चलाने को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:19 IST

राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय से सुल्तानपुर लोधी तक विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया था। सुल्तानपुर लोधी में पहले सिख गुरु को ज्ञान प्राप्त हुआ था और वहां उन्होंने अपने जीवन के 17 साल बिताए थे। 

Open in App

पंजाब सरकार ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार ने गुरु नानक देव के 550वीं जयंती समारोह के लिए सुल्तानपुर लोधी से नयी दिल्ली को जोड़ने वाली विशेष ट्रेन चलाने के उसके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रेल मंत्रालय ने चार अक्टूबर से नयी दिल्ली-लुधियाना शताब्दी को लोहियां खास तक हफ्ते में पांच दिन इंटर सिटी एक्सप्रेस के तौर पर चलाने का निर्णय किया है जहां उसका एक ठहराव सुल्तानपुर लोधी होगा।

इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह सात बजे नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और लुधियाना एवं जालंधर के रास्ते दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी। यह लोहियां खास से दोपहर तीन बजकर 35 मिनट से रवाना होगी और रात 11 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।

राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय से सुल्तानपुर लोधी तक विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया था। सुल्तानपुर लोधी में पहले सिख गुरु को ज्ञान प्राप्त हुआ था और वहां उन्होंने अपने जीवन के 17 साल बिताए थे। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो