लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कमला हैरिस के पुश्तैनी गांव में जश्न का माहौल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:01 IST

Open in App

नागपट्टिनम, 20 जनवरी भारतीय मूल की कमला हैरिस बुधवार को अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाली हैं और इसके लिए तमिलनाडु स्थित दो गांवों में उनके ननिहाल से जुड़े लोग पटाखे, मिठाईयां और कमला की तस्वीर वाले कैलेंडर बांटकर खुशियां मना रहे हैं।

तिरुवरुर जिले में मन्नारगुडी और तुलसेंतिरापुरम-पैंगानाडु गांवों के बीच 10 किलोमीटर के क्षेत्र में कमला हैरिस के बड़े-बड़े डिजिटल बैनर लगाए गए हैं।

हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने की खुशी में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने उनकी तस्वीर वाले कैलेंडर लोगों को बांटे और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने लोगों को मिठाईयां वितरित की।

लगभग सभी घरों की महिलाओं ने शुभकामना संदेश वाली रंगोली बनाई और कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए।

इसके साथ ही स्थानीय मंदिरों में उपराष्ट्रपति के तौर पर हैरिस के कार्यकाल की सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई।

कुछ गांव वाले हैरिस को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

हैरिस के नाना पी वी गोपालन, युवावस्था के दिनों में तुलसेंतिरापुरम गांव छोड़कर ब्रिटिश सरकारी सेवा में शामिल हो गए थे।

हैरिस की नानी राजम, पैंगानाडु गांव की रहने वाली थीं।

जमैकन पिता और भारतीय मां की संतान 56 वर्षीय हैरिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होकर इतिहास रचा है।

गोपालन परिवार ने कई मौकों पर गांव के मंदिर के पुनरुद्धार के लिए दान भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी