लाइव न्यूज़ :

Celebrating Johann Sebastian Bach Google Doodle: गूगल ने बनाया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला पहला डूडल, है बेहद खास

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2019 08:28 IST

Celebrating Johann Sebastian Bach (Celebrating Johann Sebastian Bach Google Doodle | जोहान सेबेस्टियन बाच गूगल डूडल | Johann Sebastian Bach 154th birthday | German composer and musician Johann Sebastian Bach | First Google Doodle powered by Artificial Intelligence): गूगल का यह डूडल खास इसलिए है क्योंकि आप यहां आकर अपनी धुन खुद बना सकते हैं और फिर इसे बजा भी सकते हैं।

Open in App

गूगल ऐसे तो हर खास मौके पर कुछ दिलचस्प और नये डूडल सामने लेकर आता है। हालांकि, 21 मार्च का डूडल बेहद खास है। गूगल आज (21 मार्च) जर्मन संगीतकार जोहान सेबास्टियन बाक का 334वीं जन्मतिथी मना रहा है। इसमें सबसे खास बात ये है कि यह गूगल का पहला ऐसा डूडल भी है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग किया गया है। बाक 18वीं सदी से सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक हैं। 

क्यों खास है गूगल का ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला डूडल

गूगल का यह डूडल खास इसलिए है क्योंकि आप यहां आकर अपनी धुन खुद बना सकते हैं और फिर इसे बजा भी सकते हैं। इसके लिए आपको डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप डूडल के इस मशीन पर अपनी कोई धुन बना सकेंगे। धुन बन जाने के बाद आप यहां लिखे 'हारमोनाइज' पर क्लिक कीजिए और आपने जो धुन तैयार की है, उसे सुन सकेंगे।

यह सच है कि मशीन पर संगीत सीखना आसान नहीं है लेकिन इसकी कोशिश तो आप कर ही सकते हैं। इस डूडल को बनाने के लिए गूगल ने भी खास मेहनत की है और कई टीमों ने इस काम में अपनी हिस्सेदारी निभाई। दरअसल, गूगल में एआई पर काम करने वाली मेजेंटा टीम ने बाक के संगीत के आधार पर एक खास 'मॉडल' तैयार किया। इसके बाद गूगल की दूसरी टीम ने इस बिंदु पर काम किया कि इसे कैसे 'वेब ब्राउजर' पर सफलतापूर्वक चलाया जा सके।

टॅग्स :गूगलगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया