लाइव न्यूज़ :

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने उत्तर बंगाल में वायु सेना स्टेशन और अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया, सैन्य तैयारियों का जायजा लिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2023 18:29 IST

सीडीएस ने वायु सेना के जवानों से कठिन प्रशिक्षण पर ध्यान देने और हर समय सतर्क रहने को कहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सैनिकों को नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी प्रवृत्तियों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के साथ अपडेट रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसीडीएस जनरल अनिल चौहान ने लिया सैन्य तैयारियों का जायजा त्रिशक्ति कोर के साथ उत्तर बंगाल में वायु सेना स्टेशन और अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कियासुकना में त्रिशक्ति कोर के मुख्यालय का भी दौरा किया

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 8-9 अप्रैल को जनरल ऑफिसर कमांडिंग, त्रिशक्ति कोर के साथ उत्तर बंगाल में वायु सेना स्टेशन और अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, परिचालन और रसद तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनके उच्च मनोबल और हर परिस्थिति में डटे रहने के जज्बे की सराहना की।

जनरल अनिल चौहान ने सुकना में त्रिशक्ति कोर के मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें सिक्किम में उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने पूर्वी सिक्किम में हालिया हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय में नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी की सहायता के लिए बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सेना की सराहना की।

सीडीएस ने वायु सेना के जवानों से कठिन प्रशिक्षण पर ध्यान देने और हर समय सतर्क रहने को कहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सैनिकों को नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी प्रवृत्तियों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के साथ अपडेट रहना चाहिए।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान की एक रिपोर्ट में पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी ऑफ डिफेंस को बताया गया है कि मुद्र में भारत को चीन और पाकिस्तान से बड़ा खतरा है। लेकिन हम जिस अंदाज में अपनी तैयारी कर रहे हैं वह पर्याप्त नहीं है। जनरल अनिल चौहान ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान अपने दोस्त चीन की मदद से जिस रफ्तार से अपनी नेवी को मजबूत करने का काम कर रहा है वो हमारी तुलना में बहुत ज्यादा बेहतर है। इस रिपोर्ट के बाद बंगाल में वायु सेना के अड्डे के निरिक्षण को भी सैन्य तैयारियों को पुख्ता करने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सभारतीय नौसेनापश्चिम बंगालसिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?