लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: हाईकोर्ट ने गिरफ्तार यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की, CDS रावत की मौत पर डीएमके को बनाया था निशाना

By विशाल कुमार | Updated: December 15, 2021 08:55 IST

तमिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर अपने भाजपा समर्थक रुख के लिए जाने जाने वाले मरिदास को तुरंत रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्हें एक अन्य मामले के सिलसिले में 27 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने कहा कि एफआईआर में उल्लिखित किसी भी अपराध का मामला नहीं बनता है।यूट्यूबर मरिदास के खिलाफ एक ट्वीट पर दर्ज की गई थी एफआईआर।हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए साजिश और अलगाववाद के उद्देश्यों को जिम्मेदार ठहराया था।

चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई पीठ ने मंगलवार को यूट्यूबर मरिदास के खिलाफ एक ट्वीट पर दर्ज एक एफआईआर को रद्द कर दिया, जिसमें सत्तारूढ़ डीएमके को निशाना बनाया गया था और अप्रत्यक्ष रूप से हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए साजिश और अलगाववाद के उद्देश्यों को जिम्मेदार ठहराया गया था।

मंगलवार को एफआईआर रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि एफआईआर में उल्लिखित किसी भी अपराध का मामला नहीं बनता है।

तमिल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर अपने भाजपा समर्थक रुख के लिए जाने जाने वाले मरिदास को तुरंत रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्हें एक अन्य मामले के सिलसिले में 27 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

न्यूज18 के एक वरिष्ठ संपादक का फर्जी ईमेल बनाने के मामले में सोमवार को शहर की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

बता दें कि, मरिदास का ट्वीट पिछले सप्ताह तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य लोगों की मौत से जुड़ा था।

मरिदास ने ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था लेकिन मदुरई सिटी साइबर अपराध पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर मरिदास को गिरफ्तार कर लिया था।

मरिदास पर आईपीसी की धारा 124 (ए) (राजद्रोह), 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और 504 (शांति भंग को भड़काने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मरिदास की गिरफ्तारी के बाद राज्य भाजपा इकाई ने मदुरई में विरोध प्रदर्शन किया था। वहां भाजपा के लोगों के एक समूह ने उनकी गिरफ्तारी को रोकने की कोशिश की, वहीं पार्टी के राज्य नेतृत्व ने भी गिरफ्तारी की निंदा की थी।

टॅग्स :तमिलनाडुबिपिन रावतडीएमकेMadras High CourtPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष