लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी पर तंज, 'एग्जाम वारियर्स' के बाद अब इस विषय पर लिखें किताब!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 30, 2018 15:20 IST

राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से राहत देने के बारे में शिक्षा देने के लिए एक पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ लिखी थी।’’

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: सीबीएसई मुद्दे के तूल पकड़ने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन छात्रों एवं अभिभावकों के लिए दूसरी पुस्तक लिखने की सलाह दी जिनकी जिदंगी परीक्षा पत्र लीक होने से ‘तबाह’ हो गयी है। राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से राहत देने के बारे में शिक्षा देने के लिए एक पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ लिखी थी।’’ राहुल ने आगे लिखा, ‘‘अगला कदम : एक्जाम वारियर्स 2, छात्रों एवं अभिभावकों को परीक्षा पत्र लीक होने के कारण उनका जीवन तबाह होने के बाद उन्हें तनाव राहत के बारे में शिक्षा देने के लिए एक पुस्तक।’’

सीबीएसई के 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर लीक हो जाने के बाद विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्दी है दोबारा परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी तंज कसते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक कांड से जुड़े लोगों को बचा रही है।

*PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब