लाइव न्यूज़ :

CBSE Exam 2023: सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बदलाव, बोर्ड ने जारी की संसोधित डेट शीट

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2022 17:33 IST

सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि 4 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, अब यह परीक्षा 4 अप्रैल की जगह 27 मार्च 2023 को आयोजित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड ने कहा कि 4 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया हैअब यह परीक्षा 4 अप्रैल की जगह 27 मार्च 2023 को आयोजित होगीसीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए संशोधित तिथि पत्र जारी किया। बोर्ड ने कहा कि 4 अप्रैल 2023 को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, अब यह परीक्षा 4 अप्रैल की जगह 27 मार्च 2023 को आयोजित होगी। सीबीएसई ने जेईई मेन्स सहित प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बारहवीं कक्षा की डेट शीट तैयार की है।

सीबीएसई ने कहा, 'यह डेट शीट लगभग 40,000 विषयों के कॉम्बिनेशन से बचने के लिए तैयार की गई हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही तारीख पर न हो।' सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी डेटशीट के मुताबिक, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को खत्म होंगी। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होंगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 12वीं क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब