लाइव न्यूज़ :

CBI के प्रोग्रामर ने ही किया IRCTC को हैक, तत्काल टिकट में बड़ा घोटाला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2017 11:17 IST

सीबीआई में काम करने वाला असिस्टेंट प्रोग्रामर पहले IRCTC में रहा है सॉफ्टवेयर इंजीनियर।

Open in App

सीबीआई ने रेलवे के तत्काल आरक्षण तंत्र को ध्वस्त करते हुए एक ही बार में सैकड़ों टिकटों का आरक्षण करने वाले एक अवैध साफ्टवेयर का निर्माण करने के आरोप में अपने सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी सीबीआई में आने से पहले आईआरसीटीसी के साथ काम करता था। आरोप है कि सीबीआई में काम करने वाले सख्श ने रेलवे टिकट बुक करने के लिए एक अवैध सॉफ्टवेयर बनाया था।

इस आरोपी के पहचान अजय गर्ग नाम से की गई है, जय गर्ग सीबीआई में असिस्टेंट प्रोग्रामर के पद पर तैनात था। गर्ग को उसके साथी समेत सीबीआई ने ही गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अजय गर्ग ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया था, जो सीधा आईआरसीटीसी के तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में सेंध लगाता था।  अजय के इस सॉफ्टवेयर का नाम नियो है, सॉफ्टवेयर के जरिए एक बार में करीब 1000 तत्काल टिकट बुक हो सकती हैं। गर्ग अनिल कुमार गुप्ता नाम के एजेंट के साथ मिलकर इतना बड़ा रैकेट चला रहा था। 

इस अवैध सॉफ्टवेयर से नुकसान आम लोगों को हो रहा था, क्योंकि सॉफ्टवेयर के सहारे एजेंट टिकट बुक कर लेते थे और आम लोग आईआरसीटीसी वेबसाइट स्लो होने की बात करते थे। इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली, मुंबई और जौनपुर समेत 14 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस सीबीआई टीम ने 89.42 लाख की नकदी, 61.29 लाख के गहने, 2 सोने की ईंटे और 15 लैपटॉप जब्त किए हैं।

एक साल से चल रहा था घोटाला

आरोपी अजय गर्ग ने करीब चार साल 2007 से 2011  तक आईआरसीटीसी में काम किया है। वह इस पूरी व्यवस्‍था को करीब से जानता है। वह एजेंटों से मिलकर अपना सॉफ्टवेयर को बेचता था। इसके बदले उसने भारी रकम लेता था। एजेंट उसे हवाला, बिट क्‍वाइन के जरिए पैसे दिया करते थे।सीबीआई के मुताबिक पिछले एक साल से ये सॉफ्टवेयर काम कर रहा था।

सीबीआई ने गर्ग को भेजा रिमांड पर

आरोपी अजय गर्ग को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जबकि आरोपी अनिल कुमार गुप्ता को सीबीआई ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दिल्ली लेकर आ रही है। आरोपी अनिल को सीबीआई गुरुवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश करेगी।

टॅग्स :इंडियन रेलवेआईआरसीटीसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील