लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने वालायार में दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाली

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सीबीआई ने केरल के वालायार में वर्ष 2017 में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं दो नाबालिग बहनों के मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है और इस संबंध में दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

उन दोनों बहनों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था।

केरल उच्च न्यायालय ने एजेंसी को जांच का जिम्मा तत्काल संभालने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद सीबीआई ने यह कदम उठाया है।

दो बहनों में से 13 वर्षीय बड़ी बहन 13 जनवरी 2017 को अपनी झोंपड़ी में फंदे से लटकी पाई गई थी और छोटी बहन (9) चार मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी।

वालायार पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि लड़कियों के साथ एक नाबालिग सहित पांच लोगों ने करीब एक वर्ष तक यौन दुराचार किया था और आरोपियों ने लड़कियों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था।

जनवरी में अदालत ने मामले की पुन: जांच के आदेश दिए थे। यह आदेश पालक्काड में बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की विशेष अदालत द्वारा साक्ष्यों के अभाव में पांच आरोपियों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिए गए थे।

उच्च न्यायालय ने 19 मार्च को सीबीआई को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए थे। उच्च न्यायालय ने मामले की सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार की सहमति पर विचार के बाद निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि लड़कियों की मां ने मामले की जांच सीबीआई से कराने संबंधी याचिका दाखिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल