लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जायेगी: CBI

By भाषा | Updated: March 10, 2019 02:16 IST

लंदन से इस बात की पुष्टि हुई थी कि नीरव मोदी उनके देश में है और इसके बाद ही इस अनुरोध को भेजा गया था।

Open in App

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को कहा कि अपने रिश्तेदार मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए एजेंसी ब्रिटेन के अधिकारियों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करायेगी। एजेंसी के प्रवक्ता नितिन वाकणकर ने बताया कि सीबीआई उस प्रत्यर्पण अनुरोध के जवाब का इंतजार कर रही है जिसे पिछले वर्ष अगस्त में विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन को भेजा गया था।

लंदन से इस बात की पुष्टि हुई थी कि नीरव मोदी उनके देश में है और इसके बाद ही इस अनुरोध को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने पिछले साल जून में नीरव मोदी के खिलाफ एजेंसी द्वारा जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस का जवाब दिया है। वाकणकर ने कहा, ‘‘हम नीरव मोदी का प्रत्यर्पण सुनिश्चित कराने में विदेश मंत्रालय के माध्यम से ब्रिटेन को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।’’ ब्रिटेन के एक अखबार ‘टेलीग्राफ’ ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है।

अखबार की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टर के सवालों पर नीरव ने बार-बार कहा कि 'नो कमेंट'। सीबीआई ने बैंक की ओर से उसके और उसके रिश्तेदार चोकसी के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी में नीरव मोदी के भाई और पत्नी के नाम भी आरोपी के रूप में दर्ज है। एजेंसी ने घोटाले में नीरव मोदी और चोकसी दोनों के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किया है। नीरव मोदी की पत्नी एमी, एक अमेरिकी नागरिक, भाई निशाल और चोकसी भी पिछले वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में देश से भाग गये थे। भाषा देवेन्द्र देवेंद्र नरेश नरेश

टॅग्स :नीरव मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया