लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने पीईसी लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के खिलाफ मामला दर्ज किया, 11 स्थानों पर छापेमारी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पीईसी लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए के मीरचंदानी और अन्य के खिलाफ 56.98 करोड़ रुपये से अधिक के सार्वजनिक धन की कथित धोखाधड़ी के लिए भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को कई राज्यों में 11 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने मीरचंदानी के साथ ही पीएसयू के अन्य अधिकारियों, ओडिशा स्थित मां तारिणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसके निदेशकों पीयूष सेंगर, भूपेंद्र दास और मयंक धर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी और अन्य ने एक साजिश रची और इसके तहत उन्होंने कथित रूप से धोखाधड़ी की। उन्होंने लौह अयस्क और कोयले की घरेलू खरीद के लिए वित्त पोषण में 20 जून 2021 तक मूलधन और ब्याज के रूप में जनता के लगभग 56,89,52,416 रुपये हड़पने के लिए कथित तौर पर धोखाधड़ी की और इससे जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) में स्थित निजी कंपनी और पीईसी लिमिटेड, नई दिल्ली को नुकसान हुआ।’’

पीईसी के अन्य पूर्व अधिकारियों में राजीव चतुर्वेदी (पूर्व मुख्य महाप्रबंधक), डीके गुप्ता (पूर्व महाप्रबंधक), पीके भाटिया (पूर्व मुख्य विपणन प्रबंधक), एससी ऋषि (पूर्व मुख्य विपणन प्रबंधक-वित्त), रोहित वर्मा (पूर्व प्रबंधक), जी वाई दुप्ते (पूर्व मुख्य विपणन प्रबंधक) और सौरभ राय (पूर्व उप प्रबंधक) शामिल हैं।

जोशी ने कहा, ‘‘नई दिल्ली, ठाणे (महाराष्ट्र), गुवाहाटी (असम) और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सहित 11 स्थानों पर आरोपियों के कार्यालयों और आवासीय परिसरों में आज छापेमारी की गई और इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?