लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई सुरेश के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 5, 2020 10:35 IST

डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी के तुरंत बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोल दिया और सीबीआई को बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार की "कठपुतली" करार दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने डीके शिवकुमार और उनके भाई व सांसद डीके सुरेश के 15 से अधिक परिसरों में छापेमारी चल रही है।

बेंगलुरुः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने डीके शिवकुमार और उनके भाई व सांसद डीके सुरेश के 15 से अधिक परिसरों में छापेमारी चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें, राज्य सरकार ने शिवकुमार खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई को अनुमति दी थी।

डीके शिवकुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी के तुरंत बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोल दिया और सीबीआई को बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार की "कठपुतली" करार दिया। 

उन्होंने कहा, "मोदी और येदियुरप्पा की जोड़ी डराने-धमकाने का खेल अपनी कठपुतली सीबीआई के द्वारा डीके शिवकुमार के यहां छापेमारी करवाकर कर रही है, लेकिन ये हमें नहीं रोक सकता है। सीबीआई को येदियुरप्पा सरकार में भ्रष्टाचार की परतों का पता लगाना चाहिए। लेकिन, 'रेड राज' उनकी एकमात्र 'कपटपूर्ण चाल' है!"

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी डीके शिवकुमार के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा, "बीजेपी ने हमेशा प्रतिशोध की राजनीति करने और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश की है। डीके शिवकुमार के घर पर सीबीआई की ताजा छापेमारी उपचुनावों की हमारी तैयारी को पटरी से उतारने का एक और प्रयास है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।"

टॅग्स :कांग्रेससीबीआईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो