लाइव न्यूज़ :

CBI ने 51 इकाइयों को किया नामजद, 1038 करोड़ का कालाधन हांगकांग भेजा, जानिए और क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 6, 2020 19:28 IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सूचना मिली थी कि 51 इकाइयों में से 48 के चालू खाते 1,038.34 करोड़ रुपये की राशि बाहर भेजने के लिए ही इन बैंकों की चार शाखाओं में खोले गए थे। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 24 खातों का इस्तेमाल वस्तुओं के आयात के अग्रिम भुगतान के रूप में विदेशों में पैसा भेजने के लिए किया गया जिसके तहत 488.39 करोड़ रुपये की राशि डॉलर में भेजी गई।

Open in App
ठळक मुद्देइन इकाइयों में से अधिकतर के मालिक चेन्नई निवासी हैं। भारतीय पर्यटकों की विदेशी यात्राओं के लिए 549.95 करोड़ रुपये की राशि भेजने के लिए किया गया।

वर्ष 2014-15 में कालेधन के तौर पर 1,038 करोड़ रुपये हांगकांग भेजने के आरोप में सीबीआई ने 51 इकाइयों को नामजद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि इन 51 इकाइयों ने तीन सरकारी बैंकों- बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के अज्ञात अधिकारियों की मिलीभगत से 1,038 करोड़ रुपये का बेहिसाबी कालाधन हांगकांग भेजा। इन इकाइयों में से अधिकतर के मालिक चेन्नई निवासी हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सूचना मिली थी कि 51 इकाइयों में से 48 के चालू खाते 1,038.34 करोड़ रुपये की राशि बाहर भेजने के लिए ही इन बैंकों की चार शाखाओं में खोले गए थे। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 24 खातों का इस्तेमाल वस्तुओं के आयात के अग्रिम भुगतान के रूप में विदेशों में पैसा भेजने के लिए किया गया जिसके तहत 488.39 करोड़ रुपये की राशि डॉलर में भेजी गई।

वहीं, 27 खातों का इस्तेमाल भारतीय पर्यटकों की विदेशी यात्राओं के लिए 549.95 करोड़ रुपये की राशि भेजने के लिए किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने प्राथमिकी में 48 कंपनियों और तीन व्यक्तियों-मोहम्मद इब्राम्सा जॉनी, जिंटा मिढार और निजामुद्दीन को नामजद किया है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वस्तुओं के आयात के संबंध में 24 कंपनियों में से 10 ने कम मात्रा में आयात किया, लेकिन आयात किया गया सामान और आयात का मूल्य कंपनियों द्वारा बैंकों को जमा किए गए बिल से मेल नहीं खाता था।

एजेंसी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया, ‘‘आगे खुलासा हुआ कि आरोपियों और अन्य जो इस काम से जुड़े थे...को स्थानांतरित की गई राशि और बैंक खातों के सक्रिय रहने की अवधि के आधार पर कमीशन मिला तथा संबंधित बैंक अधिकारियों को नकद रिश्वत दी गई।’’

सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकांश राशि 2015 की दूसरी छमाही में भेजी गई और कंपनियों का कारोबार लाखों में दिखाया गया, जबकि बाहर भेजी गई राशि करोड़ों में थी जिसे बैंक अधिकारियों ने ‘‘फर्जी तरीके और बेईमानी’’ से भेजना आसान बनाया। 

टॅग्स :सीबीआईमोदी सरकारतमिलनाडुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी