लाइव न्यूज़ :

एक्शन में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा, अस्थाना केस के दो अधिकारी सहित पांच अधिकारियों का किया तबादला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 17:55 IST

मालूम है कि बुधवार को आलोक वर्मा ने तत्कालीन निदेशक (प्रभारी) एम नागेश्वर द्वारा किये गये लगभग सारे तबादले रद्द कर दिये।

Open in App

जबरन छुट्टी पर भेजे जाने के 77 दिन बाद बुधवार को अपनी ड्यूटी पर लौटने के बाद सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा  लगातार एक-एक करके बड़े फैसले ले रहे हैं। एएनआई एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आलोक वर्मा ने पांच और अधिकारियों का तबादला किया है।  

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पांच अधिकारियों ज्वाइंट डॉयरेक्टर अजय भटनागर, डीआईजी एम के सिन्हा, डीआईजी तरुन गौबा, ज्वाइंट डॉयरेक्टर मुरुगेशन और एडिश्नल डॉयरेक्टर ए के शर्मा का तबादला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अनीश प्रसाद डिप्टी डॉयरेक्टर प्रशासन(मुख्यालय) का काम करते रहेंगे। इसके अलावा के आर चौरसिया स्पेशल यूनिट-1 की अगुवाई करेंगे। स्पेशल यूनिट-1 निगरानी का काम करती है। 

बता दें कि आलोक वर्मा ने अस्थाना केस की चांज कर रहे दो अफसरों का दबदला कर दिया गया है। 

मालूम है कि बुधवार को आलोक वर्मा ने तत्कालीन निदेशक (प्रभारी) एम नागेश्वर द्वारा किये गये लगभग सारे तबादले रद्द कर दिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने वर्मा को छुट्टी पर भेजने के सरकारी आदेश को कल रद्द कर दिया था।वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच तकरार शुरु होने के बाद सरकार ने दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था और उनके सारे अधिकार ले लिये थे। उसके बाद 1986 बैच के ओड़िशा काडर के आईपीएस अधिकारी राव को 23 अक्टूबर, 2018 को देर रात को सीबीआई निदेशक के दायित्व और कार्य सौंपे गये थे। 

टॅग्स :आलोक वर्मासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप