लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी पर चार लाख रिश्वत लेने का आरोप, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 13:51 IST

सीबीआई ने तिरुपुर शहर में ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के तिरुपुर शहर में तैनात ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी गिरफ्तारएक मामले के निपटारे के बदले चार लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोपप्रवर्तन अधिकारी के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है

नयी दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तमिलनाडु के तिरुपुर शहर में तैनात ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी को ईपीएफओ कानून के उल्लंघन से संबंधित मामले के निपटारे के बदले चार लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की प्रवर्तन अधिकारी लोगानायाकी जी को एक कंपनी के ईपीएफओ संबंधी उल्लंघन मामले को निपटाने के बदले रिश्वत लेने का आरोप में गिरफ्तार किया गया। लोगानायाकी के साथ उसके दो साथियों सुरेश और रमेश बाबू को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी अभियान के दौरान सीबीआई ने लोगानायाकी को कथित रूप से रिश्वत देकर उनके चैंबर से निकलते समय सुरेश और रमेश को रोका।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ''तलाशी के दौरान तिरुपुर के ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी के कार्यालय से चार लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा तिरुपुर, कोयंबटूर और चेन्नई में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। उपरोक्त प्रवर्तन अधिकारी के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान 6.10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां