लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: कोरोना वायरस से और बिगड़ी एयर इंडिया की आर्थिक स्थिति, कंपनी प्रमुख राजीव बंसल ने कहा

By भाषा | Updated: April 10, 2020 17:57 IST

कोरोना वायरस के कारण एयर इंडिया का आर्थिक स्थति और भी ज्यादा खराब हो गई है। एयर इंडिया के प्रमुख राजीव बंसल ने बृहस्पतिवार को कहा हालात बिल्कुल भी सही नहीं है।न्होंने कहा, ‘‘एयर इंडिया कोविड-19 महामारी शुरू होने के काफी पहले से ही खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के प्रमुख राजीव बंसल ने कहा कोरोना वायरस ने कंपनी की पहले से खराब आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ दिया है।महामारी के त्रासद प्रभावों विशेषकर विमानन क्षेत्र पर पड़े असर ने कंपनी की माली हालत और खराब कर दी है।

मुंबईः सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के प्रमुख राजीव बंसल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस ने कंपनी की पहले से खराब आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

हालांकि, कंपनी किसी तरह से अपना परिचालन जारी रखे हुए है। बंसल ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि महामारी के दौरान राहत व बचाव के लिये विशेष उड़ानें शुरू करने में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘एयर इंडिया कोविड-19 महामारी शुरू होने के काफी पहले से ही खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही है।

महामारी के त्रासद प्रभावों विशेषकर विमानन क्षेत्र पर पड़े असर ने कंपनी की माली हालत और खराब कर दी है। इसके बाद भी आपकी कंपनी ने परिचालन बनाये रखने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी है।’’ बंसल ने कर्मचारियों को याद दिलाया कि कंपनी हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से जूझने के लिये कंपनी कर्मचारियों को सुरक्षा व बचाव के सारे साधन मुहैया करा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव के सारे उपाय करने के साथ ही कंपनी आपकी सुरक्षा के लिये पीपीई मुहैया करा रही है। इसके साथ ही एयर इंडिया दुनिया की उन चुनिंदा कंपनियों में से है जो हजमत सूट व सुरक्षा के अन्य उपकरण अपने कर्मचारियों को मुहैया करा रही है।’’ कंपनी ने जनवरी में चीन के वुहान से फंसे लोगों को निकालने के लिये पहली उड़ान का परिचालन किया था। बंसल ने कहा कि कंपनी द्वारा किये गये सुरक्षा उपायों के चलते ही अभी तक उसके सिर्फ एक कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। भाषा सुमन महाबीर महाबीर

टॅग्स :एयर इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया