लाइव न्यूज़ :

एक रुपये किलो भी नहीं मिले गोभी के दाम, नाराज किसान ने अपनी ही फसल को किया जमींदोज

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2020 16:37 IST

किसानों का कहना है कि जितने रुपये खर्च कर के वो गोभी को मंडी लेकर जाएंगे वहां पर उसका मूल धन भी वापस नहीं होने वाला है। लिहाजा फसल को खेत में ही नष्ट कर देना सही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक किसान ने मेहनत से उगाई अपनी ही गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्टकर दिया।किसान ने कहा कि गोभी की खेती में उसने चार हजार रुपये प्रति कट्ठा का खर्च किया।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर बिहार के समस्तीपुर जिले के की है। यहां मुक्तापुर में एक किसान ने मेहनत से उगाई अपनी ही गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्टकर दिया।

किसान ने कहा कि गोभी की खेती में उसने चार हजार रुपये प्रति कट्ठा का खर्च किया। इसके बावजूद मंडी में यह एक रुपये किलो भी नहीं बिक रहा है। फसल तैयार करने से लेकर उसे मंडी में पहुंचाने में काफी खर्च हो जाता है और मंडी में जब ये एक रुपये किलो भी नहीं बिक रही तो निराशा होती है। इसलिए मजबूरन अपनी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे खेत में ही नष्ट करना पड़ा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान ने बताया कि ये दूसरी बार उसकी फसल बर्बाद हुई है। इससे पहले भी एक बार उसकी तैयार फसल को सस्ते में भी खरीदने वाला कोई नहीं मिला। अपनी योजना बताते हुए उन्होंने बताया कि सब्जी की खेती से निराश होकर अबकी बार वह गेहूं उपजाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से एक रुपया भी लाभ नहीं मिल रहा है।

बता दें कि यहां के किसानों का कहना है कि जितने रुपये खर्च कर के वो गोभी को मंडी लेकर जाएंगे वहां पर उसका मूल धन भी वापस नहीं होने वाला है। लिहाजा फसल को खेत में ही नष्ट कर देना सही है। खेत में ट्रैक्टर चलाते देखकर आस-पास के लोग खेत पहुंच गए और खेत से गोभी उठाकर घर ले गए। 

 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस