लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्करी मामला : सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: December 31, 2020 12:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मवेशी तस्करी मामले में बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों की तलाशी ली जिनमें तृणमूल कांग्रेस नेता विनय मिश्रा के ठिकाने भी शामिल हैं जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी समझा जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मिश्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है ताकि वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकें।

उन्होंने बताया कि अन्य ठिकानों के साथ सीबीआई मिश्रा के कोलकाता स्थित दो परिसरों की भी तलाशी ले रही है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी गिरोह के कथित सरगना और बीएसएफ के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी इस मामले में की है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की प्राथमिक जांच में पता चला कि भारत-बांग्लादेश की सीमा पर गैर कानूनी तरीके से मवेशियों की तस्करी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सीमा शुल्क विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों को तस्करों द्वारा रिश्वत देकर की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई पश्चिम बंगाल से जुड़े मामलों की तेजी से जांच कर रही है और एजेंसी के निदेशक आरके शुक्ला ने शारदा व संबंधित चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी में जनवरी 2021 तक जांच पूरी करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम