लाइव न्यूज़ :

'आदमखोर भेड़िये और तेंदुए पकड़े जाएं' : वन अधिकारियों को सीएम योगी का निर्देश

By राजेंद्र कुमार | Updated: September 2, 2024 19:45 IST

बहराइच के दो दर्जन से भी अधिक गांवों में बीते एक माह के भीतर आदमखोर भेड़ियों ने नौ लोगों की जान ले ली है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग को भेड़ियों के घायल किया है।

Open in App

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भेड़िया, तेंदुआ और बाघ आदि जंगलों से निकाल गांवों में ग्रामीणो का जीन मुहाल कर रखा है। बहराइच के दो दर्जन से भी अधिक गांवों में बीते एक माह के भीतर आदमखोर भेड़ियों ने नौ लोगों की जान ले ली है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग को भेड़ियों के घायल किया है। बीती रात भी के दो व्यक्तियों पर भेड़ियों ने हमला कर उन्हे घायल किया है।

इसी तरह लखनऊ के समीप बाराबंकी और सीतापुर में तेंदुओं को देखा गया। रामपुर में एक तेंदुए को वन विभाग ने सोमवार को पकड़ा है। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में बाघ के एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। सूबे में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वनाधिकारियों के साथ बैठक कर आदमखोर भेड़िये, बाघ और तेंदुआ को पकड़े के आदेश दिया है। 

सीएम योगी के निर्देश 

सीएम योगी ने यह भी कहा है कि आदमखोर के वन्य जीव पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यकता के अनुरूप हर उचित कदम उठाए जाएं। पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं।

इसके लिए विधायक और सांसदों तथा स्थानीय नेताओं का सहयोग लिया जाए। बहराइच में भेड़ियों के झुंड द्वारा मचाए गए आतंक की रिपोर्ट वनधिकारियों से लेने के बाद सीएम योगी ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उन जिलों में कैंप करें, जहां भेड़िया, बाघ और तेंदुआ आदि देखे गए हैं।

सीएम के इस आदेश के तहत बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां लाइट की व्यवस्था करने और वन्य जीव प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ मिलकर ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।

भेड़ियों के छिपने के ठिकाने खोजे जा रहे हैं 

बहराइच जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में आदमखोर भेड़िये का आतंक फैला हुआ है। भेड़ियों ने इस जिले में नौ लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस जिले के महसी इलाके में भेड़िये ने एक बच्ची पर हमला कर उनकी जान ले ली। ड्रोन के माध्यम से इस बच्ची का शव एक खेत में देखा गया।

डीएम बहराइच मोनिका रानी ने बताया है कि ड्रोन के जरिये भेड़िये के झुंड को खोजा जा रहा है और अब तक छह भेड़िये पकड़े भी गए है। भेड़िये लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं, इस कारण उन्हें ड्रोन से खोजने में भी दिक्कत हो रही है, जिससे उसे काबू पाने में थोड़ी समस्या आ रही है।

वहीं वन विभाग के बड़े अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि भेड़ियों के छिपने के ठिकानों को खोजकर उन्हें पकड़ने की नीति पर अब कार्य किया जा रहा है और जल्दी ही शेष बचे आदमखोर भेड़िये पकड़ में आ जाएंगे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर