लाइव न्यूज़ :

जाति जनगणनाः सीएम नीतीश से मिले तेजस्‍वी यादव, कहा-मुख्यमंत्री राजी, भाजपा विधायक संजय सरावगी बोले-संभव नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2021 18:28 IST

Caste census: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा अन्य जातियों की जनगणना करने से केंद्र के इनकार के बाद राज्य में जातिगत गिनती के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहमत हो गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग की रिपोर्ट में 52 फीसदी लोग गरीब हैं.जातीय जनगणना से सबको बराबरी का मौका मिलेगा.विकास व बराबरी के मौके के लिए जातीय जनगणना बेहद जरूरी है.

पटनाः जाति जनगणना को लेकर बिहार में एकबार फिर सियासत गर्मा गई है. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने हमने अपनी बात रखी है.

 

मुख्यमंत्री ने जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है.तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सर्वदलीय बैठक होगी. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना होना तय है. नीति आयोग की रिपोर्ट में 52 फीसदी लोग गरीब हैं. जातीय जनगणना से सबको बराबरी का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने पहले ही जातीय जनगणना के लिए मांग रखी थी.

विकास व बराबरी के मौके के लिए जातीय जनगणना बेहद जरूरी है. उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार को अपने खर्च पर जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए. इस मसले पर वे पहले भी मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं. तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने इस बात का भरोसा दिया है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लंबे अरसे से जातीय जनगणना की मांग करते रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार ने जब जातीय जनगणना को खारिज कर दिया है तो बिहार अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराई इसकी जरूरत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हमने आज एक बार फिर इसी मसले को लेकर मुलाकात की थी.

तमाम विपक्षी दलों ने इस मामले पर एकजुटता दिखाई है. विपक्ष की एकजुटता का ही नतीजा है कि सरकार बिहार में जातीय जनगणना कराने को तैयार हो गई है. इससे पहले भाजपा विधायक संजय सरावगी ने जाति आधारित जनगणना पर बेहद सख्त अंदाज में कहा कि देश में लाखों की संख्या में जाति है और जाति जनगणना करवाना संभव नहीं है. 

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के चलते इस मामले में देरी हो गयी. हम विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान इस मामले पर बयान की उम्मीद कर रहे थे जो नहीं आया. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि बैठक तीन से चार दिन में होगी.’’

राजद नेता ने जाति की जनगणना से सामाजिक विभाजन और तेज होने की कुछ भाजपा नेताओं की आशंका पर कहा कि यह कमजोर वर्गों के लक्षित विकास की सुविधा प्रदान करेगा जिससे असमानता कम होगी और अधिक सामाजिक सद्भाव होगा.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमने जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता पर कभी संदेह नहीं किया. राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों ने इस मांग के समर्थन में दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है, हम उनसे इस प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध करने के लिए मिले थे.’’ 

टॅग्स :OBCतेजस्वी यादवTejashwi Yadavनरेंद्र मोदीपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादवजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल