लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना जरूरी है, जरूरत पड़ने पर 50 फीसदी की सीमा को तोड़ा जाए : लालू

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:29 IST

Open in App

पटना, 22 सितंबर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जातीय जनगणना की मांग दोहराते हुए बुधवार को कहा कि अगर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या आधी आबादी से ज्यादा है तो ऐसी स्थिति में आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को ‘‘तोड़ा’’ जाना चाहिए।

साल की शुरुआत में जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली में आराम कर रहे लालू ने बुधवार को पटना में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को ऑनलाइन संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

संप्रग-1 सरकार में रेल मंत्री रहे लालू ने कहा, ‘‘मैं जाति जनगणना की मांग उठाने वाला पहला व्यक्ति था। मैंने संसद के पटल पर मांग की थी।’’

चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद लंबे समय तक सलाखों के पीछे रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरी मांग एससी और एसटी सहित सभी के कल्याण के लिए है। स्वतंत्रता से पहले की गई जनगणना को ध्यान में रखते हुए कोटा तय किया गया है। हमारे पास विभिन्न सामाजिक वर्गों की जनसंख्या का नया अनुमान होना चाहिए।’’

नब्बे की दशक में मंडल आंदोलन में सक्रिय रहे लालू ने कहा, ‘‘मौजूदा कोटा अपर्याप्त है। और यह भी शायद ही कभी भरे जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारी बैकलॉग होता है। नई जातीय जनगणना हो और सभी को अपनी जनसंख्या के अनुपात में कोटा मिले। अगर इसके लिए 50 प्रतिशत की बाधा को तोड़ने की जरूरत है।’’

लालू के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाति जनगणना के मुद्दे पर मुलाकात की थी।

विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लालू ने 30 मिनट से भी कम देर बात की और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही बिहार में होंगे और सभी जिलों का दौरा करेंगे।

पिछले साल तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से खुश लालू ने कहा, ‘‘तेजस्वी के नेतृत्व में आप सभी ने मेरी अनुपस्थिति में बहुत अच्छा किया। मुझे खुशी है कि हम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे, हालांकि हम ‘‘बेइमानी’’, ‘‘धोखे’’ की वजह से सत्ता हासिल करने से वंचित रह गए।’’

वहीं हाल ही में राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ विवाद में उलझे लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने स्पष्ट रूप से पार्टी में अधिक अनुशासन की आवश्यकता को स्वीकार किया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में वामपंथी और समाजवादी पार्टी जैसे गठबंधन सहयोगियों का उदाहरण देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘हमारे पोलिंग एजेंट अक्सर चुनाव के दौरान ढीले पड़ जाते हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविरों के जरिए इस दोष को दूर करना चाहिए। हमारे सहयोगी भाकपा और माकपा को देखिए जो इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करते रहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भी सुझाव दूंगा कि हमारे सभी सदस्य पहचान के तौर पर एक हरे रंग का गमछा लपेटें। समाजवादी पार्टी को देखिए। इसके सभी कार्यकर्ता लाल टोपी पहनते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम