लाइव न्यूज़ :

अदालतों में लंबित मामले चुनौती बन गए हैं: कानून मंत्री

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:28 IST

Open in App

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने शनिवार को कहा कि अदालतों में लंबित मामले एक चुनौती बन गए हैं और निचली अदालतों पर तत्परता से ध्यान देने की जरूरत है। रिजीजू ने कहा कि सरकार हमेशा न केवल न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी बल्कि इसे सहयोग और मजबूती भी प्रदान करेगी।भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन को सम्मानित करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) द्वारा आयोजित एक समारोह में कानून मंत्री ने कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान मिसाल कायम करते हुए कई मामलों पर सुनवाई और कई महत्वपूर्ण निर्णय देने के लिये सर्वोच्च न्यायालय व न्यायपालिका की सराहना की। उन्होंने कहा, ''मैं कहना चाहता हूं कि लोग एक मुद्दा उठाते रहते हैं और वह है मामलों का लंबित होना, जो हम सभी के लिए एक चुनौती बन गया है। हम उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों मामले लंबित होने पर बात करते हैं, किंतु अगर आप बारीकी से देखें तो हमें वास्तव में निचली अदालतों पर तत्परता से ध्यान देने की जरूरत है।'' उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्ति न्याय की उम्मीद में अपना सब कुछ छोड़ देता है। कानून मंत्री ने कहा, ''और यदि न्याय में देरी होती है, तो यह हम सभी के लिये एक बड़ा प्रश्न चिह्न है।'' उन्होंने कहा, ''इसलिए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि न्याय के बारे में बात करते समय अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति, आम आदमी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।'' रिजीजू ने कहा कि पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने बुनियादी ढांचे के निर्माण, विशेष रूप से निचली अदालतों के सहयोग के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें कोर्ट रूम, वकीलों के हॉल, शौचालय, डिजिटल कमरे और अन्य के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण को किसी बाधा के मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कानूनी शिक्षा और कानूनी पेशे की उन्नति की दिशा में बीसीआई के सक्रिय कदम प्रशंसनीय हैं और वह हर संभव तरीके से बार काउंसिल को सहयोग देंगे। उन्होंने कहा, ''सरकार हमेशा न केवल न्यायपालिका की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी बल्कि भारतीय न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए समर्थन भी देगी।'' उन्होंने कहा कि वह समारोह के दौरान बीसीआई के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा रेखांकित किये गए वकीलों से संबंधित मुद्दों पर भी सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील