लाइव न्यूज़ :

जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह के आरोप में युवक और उसके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:09 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 21 जून उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवती ने फेसबुक पर जान-पहचान बढ़ाकर कथित रूप से बलात्कार करने और धर्म परिवर्तन कराकर निकाह के बाद छोड़ देने का आरोप लगाते हुए एक युवक तथा उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिले के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि एक युवती ने इज्जत नगर थाने में अफजल, उसके पिता अजहर, मां कमर जहां और बहन कहकशां के खिलाफ कथित बलात्कार, धमकी देने तथा आघात पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली लड़की का आरोप है कि पीलीभीत जिले के रहने वाले अफजल ने कथित रूप से करीब पांच साल पहले अपनी बहन कहकशां की फेसबुक अकाउंट से लड़की बनकर उससे बातचीत शुरू की और बाद में अपना सही परिचय दिया। आरोप है कि मेलजोल बढ़ाने के बाद अफजल ने उसे बरेली के एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद वह उसे अपने परिजन से मुलाकात कराने के बहाने पीलीभीत ले गया जहां उसके पिता, मां और बहन ने उसे रात में अफजल के साथ एक कमरे में बंद कर दिया।

सजवाण ने बताया कि लड़की का आरोप है कि अफजल ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इस घटना का वीडियो बना लिया तथा बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव डाला और मना करने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की का आरोप है कि करीब पांच साल तक संबंधों में रहने के बाद सितंबर 2020 में अफजल ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा कर बरेली के सैलानी मोहल्ले में उससे निकाह किया और तीन महीने तक उसे एक गेस्ट हाउस में रखा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक लड़की का दावा है कि इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो अफजल ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया और हाल ही में वह अपने मायके से सात लाख रुपये लाने का दबाव डालने लगा और पिछली 10 अप्रैल को उसे जाति सूचक अपशब्द कहते हुए घर से निकाल दिया।

उन्होंने बताया कि लड़की का कहना है उसे छोड़ने के बाद अफजल अपने मामा के साथ कहीं भाग गया और निकाह के दस्तावेज और तस्वीरों समेत सारे सबूत भी अपने साथ ले गया।

सजवाण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?