लाइव न्यूज़ :

ई-रिक्शा चालक से कुकर्म पर मामला दर्ज, तीन लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:15 IST

Open in App

नोएडा, 28 मई नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उससे तीन लोगों ने सामूहिक रूप से कुकर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि एक ई- रिक्शा चालक ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह महामाया फ्लाईओवर के पास सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी एक युवक वहां पर आया तथा उसने ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के चार मूर्ति तक छोड़ने के लिए किराया तय किया।

पुलिस ने बताया कि जब रिक्शा चालक युवक को चार मूर्ति के पास लेकर पहुंचा तो युवक ने उससे कहा कि उसे सेक्टर 80 स्थित सैमसंग कंपनी के पास छोड़ दें। थोड़ी दूर जाने के बाद एक गन्ने की जूस की दुकान पर युवक ने ई-रिक्शा रुकवाया तथा दो ग्लास जूस लेकर आया। एक ग्लास आरोपी ने पिया तथा एक ग्लास पीड़ित को दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के मुताबिक गन्ने का जूस पीने के बाद रिक्शा चालक बेहोश हो गया। इसके बाद तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर कुकर्म किया। युवक की तबीयत खराब होने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

पुलिस ने घटना के संबंध में एक युवक नासिर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। शिकायत के मुताबिक पीड़ित का मोबाइल फोन तथा ई-रिक्शा भी गायब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब