लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, अर्चना गौतम के इन आरोपों पर हुआ केस, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 8, 2023 13:44 IST

वहीं अर्चना गौतम के साथ घटी घटना पर बोलते हुए उनके पिता ने कहा है कि इससे उनकी बेटी की मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह केस अर्चना गौतम द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि अर्चना गौतम टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं।

लखनऊ:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव (पीए) संदीप सिंह के खिलाफ अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता अर्चना गौतम से धमकी देने और अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बुधवार को बताया कि परतापुर थाने में प्रियंका गांधी वाद्रा के पीए संदीप सिंह के खिलाफ धमकी देने, अभद्रता करने के आरोपों तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

क्या है प्रियंका गांधी के पीए पर आरोप

इस पर बोलते हुए रोहित सिंह सजवाण ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने गई हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अर्चना के पिता गौतम बुद्ध का आरोप है कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी को प्रियंका गांधी से मिलनवाने के लिये छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित महाधिवेशन में बुलाया था। 

मगर मुलाकात करवाने के बजाय उनकी बेटी से बदसुलूकी की, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया है। इससे बेटी की मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। 

अर्चना कांग्रेस कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकी है

मामले में सजवाण ने बताया कि इस संबंध में अर्चना गौतम की तहरीर पर संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि परतापुर थाना क्षेत्र के सुशांत सिटी सेक्टर-3 डी-ब्लाक निवासी अर्चना गौतम अभिनेत्री हैं और पिछले साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकी हैं। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीPoliceकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी