लाइव न्यूज़ :

समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 29, 2021 14:19 IST

Open in App

मुंबई, 29 मई मुंबई पुलिस ने एक समुदाय के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के लिए टेलीविजन अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर नौ मई को मेक-अप के संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर काफी प्रसारित हुआ था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘समुदाय के नेता और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता नरेश बोहित (40) द्वारा गोरेगांव पुलिस थाने में 12 मई को दी गई शिकायत के आधार पर दत्ता के खिलाफ 26 मई को मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने कहा कि चूंकि अभिनेत्री अंबोली पुलिस थाना क्षेत्र में रहती हैं इसलिए शिकायत उक्त पुलिस थाने को भेज दी गयी।

जांच के बाद बुधवार को अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 295 (ए) (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान कर उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण किया गया कार्य) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धारा तीन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस टिप्पणी के बाद अभिनेत्री की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद 10 मई को उन्होंने माफी भी मांगी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अलग भाषायी परिवेश से होने के कारण उक्त शब्द के अर्थ से वह अनजान थीं।

इससे पहले अभिनेत्री के खिलाफ ऐसे ही मामले हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी दर्ज हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी