लाइव न्यूज़ :

कारतूस फैक्ट्री में विस्फोट : कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:49 IST

Open in App

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई सीतापुर शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित कारतूस निर्माण फैक्ट्री में मंगलवार देर रात विस्फोट होने से दहशत फैल गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर पीयूष सिंह ने बुधवार को बताया कि सीतापुर शहर में मंगलवार देर रात कारतूस बनाने वाली एक फैक्ट्री के एक कमरे में रखे कुछ बारूद और कचरे में अज्ञात कारणों से आग लगने से विस्फोट हो गया। हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

फैक्ट्री के प्रबंधक के मुताबिक कारखाने में वर्ष 1981 से कारतूसों का निर्माण किया जा रहा है। मगर उसके लाइसेंस की अवधि दिसंबर 2020 में खत्म हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब