लाइव न्यूज़ :

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार सवार दंपत्ति, बेटी की दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:30 IST

Open in App

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में नसीरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार प्रातः कुशीनगर से आगरा आ रहे एक दंपत्ति व उसकी बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार को काटकर तीनों शवों को निकालना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद के जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि जनपद कुशीनगर के कसंयार थाना क्षेत्र में रहीम नगर निवासी हर्षित पांडे (35) एवं उनकी पत्नी ज्योति (32) एवं बेटी तान्या (4) कार से कुशीनगर एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस अपने घर आगरा आ रहे थे । उन्होंने बताया कि हर्षित पांडे आगरा को-ऑपरेटिव बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। नारायण ने बताया कि जैसे ही इनकी कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पोल संख्या 57 के समीप थाना नसीरपुर क्षेत्र में पहुंची तभी चालक हर्षित पांडे को झपकी आ गई और उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटने के बाद पुनः डिवाइडर से टकराई जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष