लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में कैप्टन और सिद्धू की जंग जारी! अमरिंदर सिंह विधायकों के साथ करेंगे लंच, लेकिन सिद्धू को नहीं भेजा न्योता

By अभिषेक पारीक | Updated: July 19, 2021 15:29 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवर सिद्धू को लेकर अब भी पहले जैसे ही हैं। उन्होंने 21 जुलाई को सभी विधायकों को लंच पर बुलाया है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अभी तक न्योता नहीं दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी सब ठीक नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवर सिद्धू को लेकर अब भी पहले जैसे ही तीखे बने हुए हैं। अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई को विधायकों को लंच पर बुलाया है।] हालांकि सिद्धू को न्योता नहीं मिला है। 

नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी पंजाब में सब कुछ ठीक नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवर सिद्धू को लेकर अब भी पहले जैसे ही तीखे बने हुए हैं। उन्होंने 21 जुलाई को सभी विधायकों को लंच पर बुलाया है। हालांकि पंजाबकांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अभी तक न्योता नहीं दिया गया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की ओर से यह लंच पंचकूला में दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों को भी निमंत्रित किया गया है, हालांकि अभी तक सिद्धू को लंच में नहीं बुलाया गया है। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिद्धू से कैप्टन की नाराजगी दूर नहीं हुई है। 

दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गांधी परिवार का आभार जताया है। ट्वीट में उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का विश्वास जताने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र भी नहीं किया है। इस कारण से कैप्टन के साथ मतभेदों की बात को और बल मिला है। 

सिद्धू का बढ़ रहा है कद!

आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पसंद-नापसंद की परवाह नहीं की है। कैप्टन ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर भी सिद्धू को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। साथ ही उन्होंने सिद्धू के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही थी। सिद्धू ने अभी तक माफी नहीं मांगी है। बावजूद इसके सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना आलाकमान की नजर में सिद्धू के बढ़ते कद का भी संकेत देता है। 

अगले साल होने हैं चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्ता और संगठन में तालमेल होना जरूरी है। हालांकि अभी तक सत्ताधारी कांग्रेस में सत्ता और संगठन के मुखिया एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि पार्टी इन मतभेदों को कम करने के लिए क्या करती है। 

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत