लाइव न्यूज़ :

इराक में 39 भारतीयों की मौत: पंजाब सीएम ने जताया दुःख, आप ने की सुषमा स्वराज से इस्तीफे की मांग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 20, 2018 15:24 IST

कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी के कंवर संधु ने भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना साधते हुए गए युवकों के परिवार को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Open in App

चंडीगढ़, 20 मार्च: 39 भारतीयों की इराक में हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा मैं इस हृदयविदारक खबर से दुखी हूं। उनके सहयोगी कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा और आम आदमी पार्टी के कंवर संधु ने भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर निशाना साधते हुए गए युवकों के परिवार को गुमराह करने का आरोप लगाया।

इराक में 39 भारतीय की मौत: सुषमा स्वराज पर बिफरी बहन ने पूछा- 4 साल तक क्यों झूठ बोला कि मेरा भाई जिंदा है? संधु ने सुषमा स्वराज से इस्तीफे की भी मांग की। सुषमा स्वराज ने आज कहा कि करीब तीन साल पहले आईएसआईएस ने जिन39 भारतीयों को अगवा कर लिया था, उनकी हत्या कर दी गयी है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं । सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में एक बयान में कहा कि इराक के मोसुल से जून 2015 में आतंकी संगठन ने40 भारतीयों को अगवा कर लिया लेकिन उनमें से एक खुद को बांग्लादेशी मुस्लमान बताकर बच निकलने में कामयाब हो गया था।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीटर पर कहा है कि इराक में लापता39 भारतीयों के बारे में सुषमा स्वराज से हृदय विदारक खबर सुन कर दुखी हूं। इनमे से अधिकांश पंजाबी थे। 2014 में आईएसआईएस द्वारा अगवा किये जाने की खबर के बाद से उनके जीवित होने की उम्मीद रखने वाले परिवारों के प्रति हमारी सहानुभूति है। उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इराक में लापता लोगों के मारे जाने की खबर की पुष्टि पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने ट्वीट किया, 'सुषमा स्वराज ने तीन साल से अधिक समय तक परिवारों को गुमराह क्यों किया? यह एमईए और जीओआई की पूर्ण विफलता है।' आप नेता और खरार से विधायक कंवर संधु ने केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज से इस्तीफे की मांग की।संधु ने एक ट्वीट में कहा, 'इराक में 39 भारतीयों के लापता होने के बारे में सुषमा स्वराज ने जो झूठ फैलाया इसकी जिम्मेदारी लेते हुये उन्हें विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।' 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इराककैप्टन अमरिंदर सिंहसुषमा स्वराजइंडियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण