लाइव न्यूज़ :

सीएचआरआई के पंजीकरण निलंबन से संबंधित मूल रिकॉर्ड नहीं दिखा सकता, केंद्र ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह कॉमनवेल्थ ह्यूमैन राइट्स इनिशिएटिव (सीएचआरआई) के पंजीकरण के निलंबन से संबंधित रिकॉर्ड पेश नहीं कर सकता क्योंकि वह गोपनीयता के उपबंध का इस्तेमाल करना चाहता है।

केंद्र के वकील ने कहा कि वह इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर एक अर्जी दाखिल करेगा।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने कहा कि जब भी इस बाबत अर्जी दाखिल की जाएगी, तब इसके गुण-दोष के आधार पर विचार किया जाएगा। न्यायमूर्ति पल्ली ने आगे कहा कि अदालत यह भी जांच करेगी कि क्या केंद्र सीएचआरआई को नोटिस जारी किए बिना गोपनीयता बनाये रखने का दावा कर सकता है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और वकील अनिल सोनी ने दलील दी कि संगठन के खिलाफ जांच शुरू की गई थी और मूल रिकॉर्ड पेश नहीं किया जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार इस मामले में गोपनीयता रखना चाहती है।

न्यायालय ने पाया कि केंद्र सरकार का मौजूदा रुख अदालत के 25 अक्टूबर के उन निर्देशों के विपरीत है, जब उसने सरकार को मामले का मूल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने निलंबन आदेश के खिलाफ सीएचआरआई की याचिका पर केंद्र से जवाब तलब किया था। सीएचआरआई ने पंजीकरण का निलंबन वापस लिये जाने तक विदेशी धन के रूप में प्राप्त राशि के 25 प्रतिशत के इस्तेमाल की अनुमति देने का अनुरोध किया था और न्यायालय ने इस पर भी केंद्र से जवाब मांगा था।

सीएचआरआई ने दलील दी है कि पंजीकरण निलंबन आदेश ने इसके कामकाज को पूरी तरह से पंगु बना दिया है, इसके कर्मचारियों की आजीविका को खतरा है और इसकी प्रतिष्ठा पर धब्बा लग रहा है।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी है कि निलंबन आदेश संगठन के खिलाफ कोई भी जांच शुरू किए बिना पारित किया गया था। इतना ही नहीं आदेश पारित करते समय भी याचिकाकर्ता के खिलाफ जांच शुरू करने पर विचार करने के लिए कोई ‘कारण बताओ नोटिस’ नहीं दिया गया था।

याचिका में कहा गया है कि सीएचआरआई अब अपने 40 स्टाफ सदस्यों और सलाहकारों को वेतन देने की स्थिति में नहीं है, जिनकी आजीविका पूरी तरह इसी पर आधारित है, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी से उपजी स्थिति में।

याचिका में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि सीएचआरआई की वर्तमान कार्यकारी समिति में कानूनी दिग्गज, पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल हैं और देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला इसके अध्यक्ष हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए. पी. शाह शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है