लाइव न्यूज़ :

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो परिवार संग पहुंचे आगरा, देखते रह गए ताजमहल की खूबसूरती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 14:48 IST

 पहले दिन ही वह अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल देखने गए। अगले दिन पीएम ट्रूडो अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे।  

Open in App

आगरा, 18 फरवरी: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को एक सप्ताह के दौरे पर भारत आएं हैं। पहले दिन ही वह अपने परिवार के साथ आगरा में ताजमहल देखने गए। अगले दिन पीएम ट्रूडो अहमदाबाद के साबरमती आश्रम जाएंगे। उनके साथ पत्नी सोफी ग्रेगरी ट्रूडो और उनके बच्चे एला-ग्रेस और हैदरीन भी साथ थे।  

 

46 वर्षीय कनाडाई प्रधानमंत्री शनिवार को अपने दोस्त और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर एक सप्ताह के पर भारत आएं हैं।  इस दौरान वह राष्ट्रीय राजधानी के जामा मस्जिद, गुजरात के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाएंगे।  बता दें कि वह इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, आतंकवाद से निपटने में सहयोग सहित कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।  

 

ताजमहल को देखने के बाद पीएम ट्रूडो ने विजिटर्स बुक में लिखा, 'दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक इस जगह को देखने का मौका देने के लिए शुक्रिया। ' उन्होंने कहा, 'मेरे लिए अपने परिवार के साथ यहां आना बेहद खास था और इस शानदान जगह का अपने बच्चों के साथ लुत्फ लेना वाकई बेहतरीन था। '

बताया जा रहा है कि इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत बनाना है। व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, विज्ञान एवं इनोवेशन, उच्च शिक्षा, बुनियादी ढांचा विकास, कौशल विकास और शांति जैसे आपसी हितों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देश संबंधों को मजबूत करेंगे। सुरक्षा एवं आतंकवाद से मुकाबला में सहयोग के साथ ही वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दे भी इस यात्रा के महत्वपूर्ण अवयव हैं। गौरतलब है कि कनाडा में भारतीय मूल के लगभग 14 लाख लोग रहते हैं। 

टॅग्स :ताज महलइंडियाआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं