लाइव न्यूज़ :

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:34 IST

Open in App

कोलकाता, 30 मार्च पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार अभियान मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। दूसरे चरण में एक अप्रैल को चार जिलों के 30 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि इस चरण में 75,94,549 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और 171 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। दूसरे चरण में 10,620 मतदान केंद्रों पर मतदान कराए जाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्रों को "संवेदनशील" घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस चरण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 651 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इस चरण में बांकुड़ा (भाग दो), पूर्व मेदिनीपुर (भाग एक), पश्चिम मेदिनीपुर (भाग दो) और दक्षिण 24 परगना (भाग एक) में मतदान होंगे।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर में सीएपीएफ की कुल 199 कंपनियां तैनात की जाएंगी जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में 210 कंपनियां, दक्षिण 24 परगना में 170 और बांकुड़ा में 72 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर काफी गहमागहमी रही जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने भाजपा नेता और उनके पूर्व अनुयायी शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिन में नंदीग्राम में अधिकारी के समर्थन में बंगाल के सिनेस्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोडशो किया। वहीं व्हीलचेयर पर बैठीं ममता ने अपने चुनाव क्षेत्र में कई स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया।

इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी रैलियों को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैलियों में तृणमूल कांग्रेस सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए "तुष्टीकरण की राजनीति" करने का आरोप लगाया और जोर दिया कि खेल अब खत्म हो जाएगा।

ममता ने गर्मी के बावजूद पश्चिम मेदिनीपुर में दो रैलियों को संबोधित किया।

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी इस दौरान ममता के साथ थे। उन्होंने अधिकारी परिवार पर हमला बोला और उन्हें "गद्दार" और "मीर जाफ़र" कहा तथा लोगों से उन्हें वोट नहीं देने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?